तीन बजे तक 43.95 फीसदी मतदान, अंबेडकर नगर में सबसे अधिक फुलपुर में सबसे कम

लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं।

धूप के चलते मतदान में दिखी गिरावट

3 बजे तक बस्ती में अभी तक कुल वोटिंग प्रतिशत 47.07

विधानसभा वार
हरैया- 46.48 फीसदी
महादेवा- 48.33 फीसदी
सदर- 46.02 फीसदी
रुधौली- 46.36 फीसदी
कप्तानगंज- 48.16 फीसदी

उत्तर प्रदेश में तीन बजे तक 43.95 फीसदी मतदान

इलाहाबाद सीट पर 41.04 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 50.01 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 45.38 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 47.03 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 42.39 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 43.96 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 43.75 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 44.63 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 43.89 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 39.06 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 41.87 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 43.49 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 43.50 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 45.31 प्रतिशत मतदान

डिप्टी सीएम ने परिवार के साथ डाला वोट

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ज्वाला देवी स्थित मतदान केंद्र में परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। केशव के साथ उनकी पत्नी, बहू और दोनों बेटों ने भी मतदान किया। इस दौरान केशव ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील की। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ब्वायज स्कूल इंटर कॉलेज में अपने पति के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील भी की। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने चमरूपुर शुक्लान बूथ पर मतदान किया।

सिद्धार्थनगर में 43.88 मतदान हुआ

सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज  लोकसभा सीट पर प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में दोपहर 1 से 3 बजे के बीच 43.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा शोहरतगढ़ 45.65, कपिलवस्तु में 47.45 बांसी में 41.41, इटावा में 42.55, डुमरियागंज में 41.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह  

भदोही लोकसभा सीट के लिए सुबह से मतदान जारी है। सभी बूथों पर मतदाताओं की कतारें दिख रही हैं। कड़ी धूप में भी वोटरों का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपना काम निपटाने के बाद वोट डालने के लिए घर से निकल रही हैं।

कई बूथों पर सन्नाटा पसरा

सुल्तानपुर में तेज धूप के कारण कई बूथों पर सन्नाटा पसर गया है। दोपहर में प्राथमिक विद्यालय कादीपुर बूथ संख्या 100 और बूथ संख्या 200 बौढ़िया बलमऊ में सन्नाटा पसरा है। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता भिड़े

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में मतदान करवाने को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल और कार्यकर्ता रूपेश जायसवाल भिड़ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। भाजपा द्वारा हनुमान मंदिर पर बस्ता लगाया गया था। वहीं यह घटना हुई।

पुल और खराब रास्ते को लेकर एक बजे तक नहीं पड़े एक भी वोट

आजमगढ़ सीट के एक बूथ पर दोपहर एक बजे तक एक भी वोट पोल नहीं हुआ। इस बूथ से जुड़े मतदाता खराब रास्ता व पुल को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। मतदान बहिष्कार की जानकारी होते ही तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं। प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराते रहे। प्राथमिक विद्यालय कोल पर बूथ संख्या 95 पर कुल 709 मतदाता हैं। इस बूथ पर दोपहर को एक बजे तक एक भी वोट पोल नहीं हुआ। पोलिंग पार्टियां व सुरक्षाकर्मी वोटरों के बूथ पर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन खराब रास्ता व पुल की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।

समाजवादी पार्टी ने धीमा मतदान कराने का लगाया आरोप

आजमगढ़ जिला प्रशासन पर मतदान धीमी गति से कराने और महिलाओं के बुर्का हटाकर देखने का आरोप लगाते हुए धर्मेंद्र यादव ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। जिसमें सपा प्रत्याशी ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 269, 270, 320, 347, मेंहनगर विधानसभा में बूथ संख्या 305, मुबारकपुर में 28, 29, 30, 34 और गोपालपुर में 117 बूथ पर पीठासीन अधिकारियों पर धीमी गति से मतदान कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मतदान के लिए आने वाली मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उठाकर जांच की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया मतदान

सांसद केसरी देवी पटेल ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेरी लूकस में मतदान किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपनी पत्नी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ बहादुरगंज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

वोट डालने बूथ पर आई बुजुर्ग की मौत

संतकबीरनगर के बेलहर थाना इलाके के मंझरिया पठान जलधारी देवी पत्नी बसंत उम्र 70 निवासी मंझरिया पठान टोला केवटलिया बूथ पर वोट डालने आई गेट पर ही चक्कर आने से बेहोश हो गई जिससे परिजनों ने लेकर सीएससी मेहदावल ले गए देखते ही डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने किया निरीक्षण

जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चितईपुर नेहियां का सारनाथ एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
एसीपी अतुल रंजन त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय चितईपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए सभी से अपील की। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी मतदाता को कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत प्रशासन से शिकायत करें।

मतदाताओं को मत देने से रोकने का आरोप, पुलिस ने आरोपियों को दी चेतावनी

जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर में बूथ नंबर 326 मधुपुर गांव में समाजवादी पार्टी के एजेंट एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा के मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा जबरन ऐसा किया जा रहा है। इसकी सूचना जब समाजवादी पार्टी के नेताओं को मिली तो प्रशानिक अमले को फोन और ट्वीट करके जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और ऐसे लोगों चेतावनी दी कि यदि मतदान करने से किसी को रोका गया तो गंभीर परिणाम होगा। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और चेतावनी दी। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई। दोबारा शिकायत नहीं मिली है।

श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने इकौना में परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद निशान दिखाते हुए।

सुबह 11 बजे तक वोट प्रतिशत

प्रतापगढ़ लोकसभा- 26.35 प्रतिशत 
पट्टी- 27.30
प्रतापगढ़ सदर- 26.15
रामपुर खास- 26.21
रानीगंज- 26.20
विश्वनाथगंज- 25.90

इलाहाबाद लोकसभा- 23.88
इलाहाबाद दक्षिणी- 16.74
बारा-                  27.41
करछना-             24.96
कोरांव-             26.80
मेजा-                 24.85

फूलपुर लोकसभा – 22.85
शहर उत्तरी        15.93
पश्चिमी              20.77
फाफामऊ        25.53
फूलपुर            26.62
सोरांव             26.57

भदोही लोकसभा सीट पर 25.51 प्रतिशत वोटिंग

भदोही लोकसभा में दोपहर 11 बजे तक 25.51 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक औराई विधानसभा में 27.22 फीसदी मतदान हुआ।  इसके अलावा भदोही विधानसभा में 26.75 फीसदी, ज्ञानपुर विधानसभा में 25.30 फीसदी  और प्रयागराज के हंडिया में 23.97 और प्रतापपुर में 24.41 फिसदी मतदान हुआ है।

विधायक ई सरोज ने किया मतदान

आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा के बूथ संख्या 123 पर विधायक बेच ई सरोज ने मतदान किया। 

उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक 27.06 फीसदी मतदान

इलाहाबाद सीट पर 23.88 प्रतिशत वोटिंग
अंबेडकर नगर सीट पर 30.02 फीसदी मतदान
आजमगढ़ सीट पर 28.60 प्रतिशत वोटिंग
बस्ती लोकसभा सीट पर 29.08 फीसदी मतदान
भदोही लोकसभा सीट पर 25.51 प्रतिशत वोटिंग
डुमरियगंज लोकसभा सीट पर 27.74 फीसदी मतदान
जौनपुर सीट पर 26.81 प्रतिशत वोटिंग
लालगंज सीट पर 28.40 फीसदी मतदान
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 27.18 फीसदी मतदान
फुलपुर सीट पर 22.85 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 26.35 फीसदी मतदान
संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर 27.35 प्रतिशत मतदान
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 26.69 फीसदी वोटिंग
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर 28.05 प्रतिशत मतदान

ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

डुमरियागंज तहसील के पोखरा काजी में सड़क की जर्जर हालत के चलते ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। एसडीएम संजीव रंजन के प्रयास के बाद साढ़े तीन घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। ग्रामीण मौजूदा सांसद का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 15 साल से सांसद सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। काफी प्रयास के बाद 10:30 पर पोखरा काजी में मतदान शुरू हुआ। मात्र पांच लोगों ने मतदान किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here