30 फीट लंबे नाले के पाइप में गिरा नशे में धुत्त व्यक्ति

नई दिल्ली। नोएडा में नशे में धुत्त एक शख्स 30 फुट लंबे तेज बहाव वाले नाले के पाइप (Drainpipe) गिर गया। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची। शख्स की नालापाइप के अंदर से सहायता मांगने की आवाज आ रही थी।

जानकारी के अनुसार, शख्स नशे में था और अचानक से गिर गया। नाला 30 फीट अंडरग्राउंड था और उसका फ्लो काफी ज्यादा था। उसकी आवाज आने के बाद किसी ने तुरंत पुलिस को फोन किया और तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।

शख्स को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 45 मिनट तक लगातार मेहनत करने के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। दो स्थानी लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here