राजनाथ सिंह पहुंचे खन्ना, केजरीवाल पर साधा निशाना

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा हलके से भाजपा उम्मीदवार गेजा राम के हक में जनसभा को संबोधित करने के लिए भाजपा के सीनियर नेता व रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह खन्ना में पहुंचे। राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉक्टर ने खड़े होने से मना किया है। सात दिनों के आराम की सलाह दी है। जब तक तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते वे आराम नहीं करेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह धरती गुरु नानक देव जी के धर्म ज्ञान की धरती है। गुरु साहिब को पूरी दुनिया में लोग जानते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी और भगत सिंह को नमन किया। यह गुरुओं की धरती है। पंजाब किसानों की भी धरती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण करवाया। गुरुओं के प्रकाश पर्व भारत के साथ साथ दूसरे देशों में भी मनाया जाता है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का फैसला भी भाजपा सरकार ने लिया।

केजरीवाल पर साधा निशाना
राजनाथ के कहा कि जब अन्ना हजारे के साथ केजरीवाल आंदोलन चला रहे थे तो उन्होंने केजरीवाल से कहा था कि इसका सियासी फायदा नहीं लेना है। लेकिन केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे की बात नहीं मानी। सीएम बनने के बाद सरकारी बंगला छोड़ने की बात करने वालों ने शीश महल बनाया। इसके बाद उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा। राजनाथ बोले माता बहन और बेटी सभी की होती है। चाहे किसी दल की हो। केजरीवाल चुप क्यों हैं। क्या केजरीवाल को सीएम बने रहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसे हैं तो भगवंत मान कैसे होंगे यह तो ऊपर वाला ही जानता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब के अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में भी है। उनके नेता शराब घोटाले में जेल गए। नेता के अंदर नैतिकता होनी चाहिए। अगर आरोप लगे तो तुरंत त्याग पत्र देना चाहिए। लेकिन केजरीवाल शराब घोटाले में जेल जाने के बाद भी सीएम बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्क फ्रॉम होम तो आपने पहले सुना था, लेकिन वह जेल के अंदर से काम करने की इच्छा रखते हैं। इसलिए वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देखने को मिला है।

विरोध करने गए किसानों को रोका

खन्ना की अनाज मंडी में राजनाथ सिंह का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने किसानों को खन्ना अनाज मंडी के गेट पर रोक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here