पति हेमंत सोरेन से मिलने होटवार जेल पहुंचीं कल्पना सोरेन

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को मुलाकात की। हेमंत सोरेन से इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी मुलाकात की।


गांडेय विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद रांची लौटी कल्पना सोरेन ने मंगलवार को अपने पति हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में मुलाकात की। इस दौरान उन्होने क्षेत्र में मिले अपने अनुभवों को उनके साथ साझा किया और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की। इसके अलावा कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनसे राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी और गठबंधन के स्वरूप पर चर्चा की। कांग्रेस प्रभारी ने सोमवार को झारखंड कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक पर भी उनसे चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here