मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी की प्रधान के पति और भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष कपिल सोम की हिस्ट्रीशीट खोले जाने के विरोध में संगठन ने रतनपुरी थाने का घेराव किया।
जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि पुलिस का रवैया निराशाजनक है। भाकियू कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। एलान किया कि धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
रागिनी कलाकार कर धरने पर कर रहे मनोरंजन
उधर, रागनी कलाकार भी धरने पर किसानों का मनोरंजन करने में जुटे हैं। धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है।