मंत्री आतिशी का भाजपा को चैलेंज, दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक सीट भी मुश्किल

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा।

मंत्री आतिशी ने कहा कि 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 45 पार का नारा दिया था। लेकिन आठ पर ही सीमित रह गई थी। जिस प्रकार के षड्यंत्र भाजपा लगातार कर रही है। चाहे वह अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली का पानी रोकना हो, चाहे वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों को खराब करने की साजिश हो।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मैं आज आपको पूरे विश्वास के साथ कह रही हूं कि अगर भाजपा को 2025 (दिल्ली विधानसभा) में एक सीट भी आ गई, तो यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here