भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह बोले- मेरी जान को खतरा, देखें वायरल वीडियो

देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का आरोप है कि वह कोई आरोपी नहीं है, जो इस तरह उनके घर के बाहर पुलिस की गश्त लगाई जा रही है. भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि अगर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिक्योरिटी न होती, तो उन्हें मार दिया जाता. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि देहरा से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया है। बता दें कि कल 10 जुलाई को हिमाचल में तीन सीटों पर मतदान है। देहरा, नालागढ़, हमीरपुर। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here