उत्तराखंड में दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए तैयारी तेज हो गई है। पोर्टल पर दो फरवरी 2021 तक 64,359 लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। केंद्र से दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए बुधवार की शाम तक एक लाख 40 हजार खुराक पहुंच जाएंगी।
16 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण अभियान फरवरी के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य शासन ने दिया है। दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों का टीकाकरण शुरू होगा।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया केंद्र सरकार से बुधवार को टीके की डोज पहुंच जाएगी। टीका आने के बाद जिलों को बांट दिया जाएगा। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को क्षेत्रीय टीकाकरण केंद्र अल्मोड़ा और रुद्रपुर में टीका पहुंच जाएगा।
जिला टीकाकरण के लिए पंजीकृत कर्मचारी
अल्मोड़ा 2220
बागेश्वर 1018
चमोली 5280
चंपावत 3177
देहरादून 14127
हरिद्वार 8329
नैनीताल 6925
पौड़ी गढ़वाल 2764
पिथौरागढ़ 6057
रुद्रप्रयाग 905
टिहरी गढ़वाल 2523
ऊधमसिंह नगर 7862
उत्तरकाशी 3172
योग 64359
(यह आंकड़ा 02 फरवरी 2021 तक का है।)