बसई: कांवड़ियों पर तमंचे से फायरिंग और पथराव; तीन लोग घायल

 आगरा। कांवड़ियों से आगरा में दो स्थान पर विवाद हुआ। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में हाथरस रोड पर कार सवारों ने कांवड़ियों को डंडों से पीट दिया। जिसे लेकर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हाथरस मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार सवारों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार चारों कार सवार फौजी हैं।

वहीं रविवार दोपहर दो बजे ताजगंज के बसई क्षेत्र में बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में कांवड़ियों पर पथराव किया गया। कांवड़ियों ने भी पत्थर फेंके तो बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। पथराव में तीन युवक घायल हुए हैं। पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो में युवक फायर करता दिख रहा है । 

ट्रांस यमुना में कार सवारों ने पीटे कांवड़िया

रविवार दोपहर 12:30 बजे की घटना में धौलपुर के बाड़ी के रहने वाले राजकुमार, अंशु और अशोक समेत 10 लोग सोरों से कांवड़ लेकर हाथरस के सैपऊ जा रहे थे। राजकुमार और अंशु के अनुसार टेढ़ी बगिया में फाउंड्री नगर पर पीछे से आती कार का रुख उनकी ओर था। यह देख उन्होंंने कार सवारों को इशारा किया। कार सवारों ने जानबूझ कर उन्हें टक्कर मार दी। जिसका विरोध करने पर कार सवार बाहर आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here