प्रतापगढ़ में पंचायत का फरमान: पेड़ में बांधकर विवाहिता के मुंह पर पोती कालिख

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में ग्रामीणों ने गजब फरमान सुनाया। गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग पर आपत्ति करते हुए ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर दोनों के मुंह पर कालिख पोतने और बाल काटने का फरमान जारी कर दिया। प्रेमी तो मौका पाकर भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। उसके मुंह रप कालिख पोत दी और बाल भी काट दिया। ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भागे प्रेमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। कई गांवों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पंचायत में शामिल दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

मामला हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पर एक महिला को तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 12 साल का है, दो बेटियां छोटी  हैं। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। आरोप है कि महिला का प्रेम प्रपंच गांव के ही एक युवक से चल रहा है। यह बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई।  ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति की, लेकिन युवक का महिला के घर आना जाना बंद नहीं हुआ। गांव का माहौल खराब न हो इस को लेकर लोगों ने इस तरह के प्रेम प्रपंच पर रोक लगाने की बात कही, लेकिन दोनों के बीच संबंध जारी रहा। इस को लेकर कई बार पहले भी पंचायत हो चुकी थी।

Panchayat order in Pratapgarh: The granddaughter blackened the face of the married woman by tying her to a t

रविवार को ग्रामीणों की पंचायत हुई। दोनों के प्रेम प्रपंच को गांव के मान सम्मान से जोड़ते हुए दोनों को दंडित करने का फरमान सुनाया गया। पेड़ से बांधकर दोनों के मुंह पर कालिख पोतने और उनके बाल काटने का निर्णय लिया गया। यह सुनकर पंचायत में मौजूद प्रेमी ग्रामीणों के चंगुल से भाग निकला। ग्रामीणों ने विवाहिता को पकड़ लिया और बगीचे में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी गई और बाल भी काट दिया। 

उधर, ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भागे प्रेमी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पंचायत में शामिल दर्जन भर से अधिक लोगों को पुलिस थाने लेकर आई और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिला के बच्चे यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उन्होंने ही अपनी मां को पेड़ से बांधा है और मुंह पर कालिख पोती है, लेकिन छोटे-छोटे बच्चे इस घटना को कैसे अंजाम दे सकते हैं इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here