मुजफ्फरनगर: श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव पर किया जल अभिषेक

मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर भगवान शिव पर जल अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक किया और अपने परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

शिवमूर्ति संचालक मंडल समिति के तत्वावधान में भगवान आशुतोष की महाआरती के लिए पूजन और आरती का आयोजन किया गया।जिसमें समाजसेवी एवं उद्यमी भीमसेन कंसल, शंकर स्वरूप, मनमोहन जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने महाआरती में भाग लिया। महाआरती के दौरान पुलिस व्यवस्था पुख्ता रही, और प्रसाद का वितरण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here