चांदी कारीगरों को थर्ड डिग्री: कारखाने में बंद कर किया टॉर्चर

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को चांदी कारीगरों से बर्बरता की गई। कारखाने में बंद करके उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया गया। उनके शरीर पर पड़े निशान बर्बरता की दास्तां बयां कर रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के तिलक बाजार की है। यहां कारीगरों का व्यापारियों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से चांदी व्यापारी इतना आक्रोशित हुए कि उन्होंने दो कारीगरों को कारखाने में बंद करके थर्ड डिग्री टॉर्चर किया।

पीड़ित कारीगर पंकज वर्मा और धर्मेंद्र वर्मा के शरीर पर चोटों के गंभीर निशान हैं। वह घटना के बाद से सहमे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने हिम्मत जुटाकर कोतवाली पुलिस को पांच व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here