केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर जम्मू पहुंचे। अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी करने के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर हमारे लिए बहुत अहम रहा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत जम्मू-कश्मीर के लिए हुई। पहले यहां तुष्टिकरण की राजनीति हुआ करती थी।
पहले यहां अलगाववादियों के सामने सरकारें नतमस्तक हुआ करती थीं। बीते 10 साल में यहां शांति रही और विकास हुआ। 370 और 35A खत्म करना ऐतिहासिक फैसला रहा। अब ये दोनों अतीत बन चुके हैं। उनकी अब कभी वापसी नहीं हो पाएगी। 2014 से 24 तक जम्मू-कश्मीर के लिए स्वर्णिम काल रहे।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में हर वर्ग से इंसाफ किया है। सबका साथ, सबका विकास पर काम किया है। पिछली सरकारों ने भेदभाव किया जाता था।