विधानसभा चुनाव: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

हरियाणा में लंबे इतंजार और मंथन के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों का एलान किया है। 

प्रत्याशियों के नामों के लेकर दिल्ली में कई दिनों से कांग्रेस सीईसी की बैठक चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आज भी बैठक का आयोजन हुआ। जिसके बाद 31 प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। जारी सूची में विनेश फोगाट का नाम भी शामिल हैं। वह जुलाना विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी। आज ही विनेश ने बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी।

हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची को लेकर आज फिर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। जिसके बाद पार्टी ने 71 नामों को फाइनल किया। वहीं आज कांग्रेस से जुड़ीं ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर दीपक बाबरिया ने कहा कि मुझे लगता है कि यह तय हो चुका है कि वह जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है।

गठबंधन को लेकर कहां फंसा पेंच

दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत नहीं बनती नजर आई। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में जो दो अहम पेंच फंसे हुए। उनमें पहला यह है कि आप राज्य में सात सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस उसे तीन-चार सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। 

दूसरा पेंच यह है कि कांग्रेस उसे शहरी क्षेत्रों की सीटें ऑफर कर रही है, जो आप नहीं चाह रही है। वजह शहरी क्षेत्रों में भाजपा की मजबूती है। जिसके चलते आप इन सीटों को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वह चाहती है कि उसे वे सीटें दी जाएं, जहां जीत पक्की हो। 

हरियाणा में कब हैं चुनाव

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होनी है। जहां पहले वोटिंग की तारीख एक अक्टूबर थी और मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर थी। वहीं अब यह तारीख बदलकर पांच अक्टूबर कर दी गई। प्रदेश में पांच अक्टूबर को चुनाव होंगे। जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव की तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन यहां भी मतगणना अब चार की जगह आठ अक्टूबर को ही होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here