ताजमहल के मुख्य गुंबद पर उगा पौधा, अखिलेश ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

ताजमहल के संगमरमरी मुख्य गुंबद की दीवार पर पौधा उग आया, जिसका वीडियो एक पर्यटक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो वायरल हो गया। अब इस वीडियो को अखिलेश यादव ने एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने  भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले ताजमहल के रखरखाव को भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं।

अखिलेश यादव ने लिखा है कि  विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अजूबे ‘ताजमहल’ के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं।  मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है। मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है। गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़ें अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं।

आगे लिखा है कि ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है। यहां जलभराव की समस्या है, पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। इन सब कारणों से दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। सवाल ये है कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहां जाता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here