अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30- 5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
दिल्ली में नई सरकार गठन हो गया है. राज निवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पांच विधायक गोपाल, सौरभ भारद्वाज, इरमान हुसैन, कैलाश गहलोत और मुकेश अहलावत को कैबिनेट मंत्री पद का शपथ दिलाया जा रहा है.
दिलीप पांडे का भाजपा पर तंज
दिल्ली मंत्री दिलीप पांडे ने कहा कि पूरी दिल्ली और देश ने देखा कि कैसे भाजपा ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने के इरादे से ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया। भाजपा ने दिल्ली की जनता से बदला लेने का फैसला किया था, क्योंकि उसने उन्हें तीन बार नकार दिया था।
केजरीवाल के आवास पर पहुंची आतिशी
शपथ ग्रहण से पहले आतिशी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं। थोड़ी देर में आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।
शाम साढे चार बजे होगा आतिशी का शपथ ग्रहण
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे होगा। आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व सांसद भी शामिल हो सकते हैं। आतिशी पहले ही विधायकों, कार्यकर्ताओं से माला नहीं पहनाने की अपील कर चुकी है।