भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई अगर यूपी में होता तो अब तक गोली लग जाती। विवाद पर अभिनेता सलमान खान जानें या बिश्नोई। मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि मुझे भी मरवाओगे क्या।
मीरापुर में भाजपा-रालोद की सभा में पहुंचे पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भाजपा की लहर है। पूर्व सांसद कादिर राना का नाम लेकर उन्होंने कड़ी टिप्पणी भी की। साथ ही कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें और उनके परिवार को बखूबी जानती है। आरोप लगाया कि उनकी फैक्टरी में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई थी।
विक्रम सैनी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई अगर यूपी में होता तो अब तक उसका एनकाउंटर कर दिया जाता, उसे गोली मार दी जाती। इस विवाद उन्होंने कहा कि सलमान को धमकी दी गई, यह सलमान खान जानें या फिर बिश्नोई।