पंजाब: बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, मुलाजिम की पगड़ी पर लगी गोली

पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ तरनतारन में पट्टी के गांव परिंगड़ी के पास हुई। बताया जा रहा है कि 2 बदमाश लूटपाट कर भाग रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। भागते हुए बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

इस घटना में एक पुलिसकर्मी की जान बाल-बाल बच गई। क्योंकि बदमाशों की फायरिंग में एक गोली पुलिसकर्मी की पगड़ी के ऊपर से निकल गई और उसकी पगड़ी गिर गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है। आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह के तौर पर हुई है। उसके पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here