हेमंत सरकार का पहला फैसला, मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए

झारखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। जिसके तहत राज्य सरकारी मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिल रही धनराशि में बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत अब महिलाओं को 2500 रुपए मिलेंगे, ये राशि दिसंबर महीने से लाभार्थी महिलाओं को दिए जाएंगे। वहीं सरकार के अन्य फैसलों में 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संभवत: सरकार की तरफ से विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया जाएगा।

नई हेमंत सरकार का पहले फैसले:-9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्रस्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर किया जाएगा नामितराज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगामैया सम्मान के तहत मिलने वाली धनराशि में बढ़ोतरी, दिसंबर से 2500 रुपए दिए जाएंगेकेंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी 

आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-

📌 मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया

📌 राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा

हेमंत सरकार के अन्य फैसलों की बात करें, तो इसमें विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी शामिल है। जिसके लिए महेशपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक स्टीफन मरांडी का नाम प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने अपने पहले ही दिन अपने रुख साफ कर दिए हैं, जिसके तहत केंद्र से झारखंड के बकाया पैसे को लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, वहीं इसे लेकर राज्य सरकार की तरफ से कानूनी विकल्प भी तलाशे जाएंगे।

शपथग्रहण के बाद सिदो-कान्हू को नमन
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो कान्हू पार्क में आदिवासी नेता सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शहीद अग्निवीरों के परिवार के साथ सरकार- सोरेन
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि, केंद्र सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अग्निवीर जैसी योजना शुरू की है। युवाओं के भविष्य को लेकर कई सवाल हैं। राज्य सरकार ने पहले ही तय कर लिया था कि वह झारखंड के उन अग्निवीरों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी, जिन्होंने किसी भी घटना में अपनी जान गंवाई है। अग्निवीर अर्जुन महतो ने हाल ही में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हमने अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई को नियुक्ति पत्र दिया है और शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।

झारखण्ड की वीर भूमि के लाल, बोकारो के चंदनकियारी से अग्निवीर अर्जुन महतो जी ने कुछ दिन पहले देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

अभी भी बहुत सारी चुनौतियां हैं- कल्पना सोरेन
हेमंत सोरेन के झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उनकी पत्नी और झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने कहा, यह झारखंड के लोगों द्वारा दिया गया जनादेश है और हमने इसे खुशी-खुशी स्वीकार किया है। अभी भी बहुत सारी चुनौतियां हैं। झारखंड का एक भाई और बेटा होने के नाते, मुझे लगता है कि हेमंत (सोरेन) एक समृद्ध झारखंड बनाने की सभी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here