पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई महिला की मौत के लिए अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज

हैदराबाद। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक सिनेमाघर में दम घुटने से महिला की मौत के संबंध में फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया के महिला के बेटे को 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। घटना बुधवार को हुई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘इस घटना को लेकर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here