पुलिस व राजस्वकर्मियों की मिलीभगत, किसानों की भूमिधरी से बना दिया रास्ता

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में पांच किसानों के खेत में जबरन रास्ता बनाए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण की शिकायत करने पीड़ित किसान थाने पर पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया। बृहस्पतिवार को पीड़ित किसान व उनके परिवार की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर अधिकारियों से शिकायत कर फरियादियों ने न्याय की गुहार की।

मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के नूरपुर मामपुर गांव का है। गांव निवासी किसान रामदेव, फूलकली, गीता समेत पांच किसानों के परिवारजन कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया है कि उनकी खतौनी की भूमि पर स्थानीय राजस्व व पुलिस कर्मी बुधवार को पहुंच गए। सभी वहां पर रास्ता बनवाने लगे। इसका जब उन लोगों ने विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें धमकाया। 

फरियादियों ने अधिकारियों से शिकायत की

कहा कि यदि विरोध करोगे तो थाने में बंद करवा दूंगा। इसके बाद पीड़ित किसान धम्मौर थाने में पहुंचे। वहां से भी उन्हें भगा दिया गया। किसान रामदेव ने बताया कि पुलिस कर्मी अब वहां जबरन रास्ता बनवा रहे हैं। खेत की भूमि में रास्ता बन गया तो वह सभी कृषि कार्य नहीं कर पाएंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों से शिकायत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here