दो युवकों पर चाकू से हमला कर आंख निकालने की कोशिश

दिल्ली। कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन के बाहर गेट नंबर-3 के पास बुधवार रात को खूनी खेल खेला गया। इस खूनी खेल में एक युवक की एक आंख निकालने की कोशिश की। पीड़ित युवक होली फैमिली अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच संर्धष कर रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने हमलावर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित व आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की पक्ष कालकाजी मंदिर के सामने फूल बेचने का काम करते हैं। मामला मेट्रो के ओखला विहार मेट्रो स्टेशन में दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ितों की पहचान तैमूर नगर निवासी लकी कुमार (26) और उसके दोस्त सुमित (19) के रूप में हुई है। सुमित की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, वह और लकी नेहरू प्लेस में कपड़े खरीदने गए थे और जब दोनों पैदल कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तो उन्हें कुछ लड़कों ने रोक लिया और उनकी पिटाई की। आरोपियों ने उन पर चाकूओं से हमला कर दिया। सुमित ने एफआईआर में पुलिस को बताया, “लड़कों ने मेरा फोन भी छीन लिया और भाग गए।

ओखला विहार मेट्रो थाने में बीएनएसएस के खिलाफ 309 (डकैती) के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को जांच में पता लगा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते थे और वे दोनों मंदिर के पास फूल बेचते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते थे और रात करीब 8 बजे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मेट्रो स्टेशन के पास देखा। लड़कों ने सुमित और लकी पर हमला किया और उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उनमें से कुछ पर चाकू से वार किया। 

हालांकि, लड़कों ने एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया और लकी की आंखें निकालने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।” उन्होंने आगे कहा कि लड़के भाग गए। मेट्रो स्टेशन के एक अधिकारी ने लड़कों को घायल देखा और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों को होली फैमिली अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है, लेकिन लकी की हालत गंभीर है और वह बयान देने लायक नहीं है। अधिकारी ने कहा कि वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। उसका काफी खून बह चुका है।

मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने कहा कि स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और बृहस्पतिवार को चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। पांचवे आरोपी की तलाश की जा रही है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपी किशोर होने का दावा कर रहे हैं और अपनी उम्र 17 वर्ष बता रहे हैं। 

पुलिस उनकी उम्र की पुष्टि कर रही है। पूछताछ के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि दोनों पक्ष और उनके परिवार मंदिर के पास फूल बेचते हैं और विक्रेताओं का क्षेत्र विभाजित है। अधिकारी ने कहा, “दोनों पक्षों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर झगड़ा हुआ था। पकड़े गए लड़कों को भी चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here