दिल्ली में मुख्यमंत्री का शीश महल एक बार फिर चर्चा में है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने एक्स पर सीएम आवास का वीडियो साझा किया है। जिसमें भाजपा ने दावा किया है कि कभी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास रहा किसी सेवन स्टार रिसॉर्ट से कम नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के अंदरूनी हिस्से को दिखाने का दावा करने वाले वीडियो साझा किया है।
दावा करते हुए कहा कि यह ‘शीश महल’ है, जिसे वह दिल्ली के लोगों से छुपाना चाहते थे। हमने इसका पहला वीडियो दिखाया है। उस घर के बाथरूम और जिम को देखें। ग्रेनाइट और उपकरण हैं। सौना और जकूज़ी बाथ देखें, जैसे कि सात-सितारा रिसॉर्ट में होते हैं।
आगे लिखा कि उन्हें जवाब देना होगा कि वह अपना घर क्यों छुपाना चाहते थे और घर की चाबी क्यों छिपाना चाहते थे। यह सीएम आवास नहीं है, यह भ्रष्टाचार का संग्रहालय है। उन्हें इसे लोगों के लिए खोलना चाहिए। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे इस महल के दरवाजे खोलें और दिल्ली के लोगों को बताएं कि उन्होंने उन्हें कैसे बेवकूफ बनाया है। यह घोटालों की सरकार है। उन्होंने दिल्ली को शर्मसार कर दिया है।