भाजपा शासन काल में विकास ई बा की… लखनऊ से हमरा के आज अईले में केवल तीन घंटा क समय लगल बा। पहले यही दूरी के पूरा करें में आठ से दस घंटा लगत रहल। ओकर का वजह रहे सब जानत बा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भोजपुरी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। अवसर था मधुबन तहसील के डुमरी मर्यादपुर स्थित पंडित कन्हैयालाल मिश्र विधि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी हाॅस्पिटल एवं रिजर्व सेंटर के उच्चीकरण का।
मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां सपा शासनकाल में जहां अपराध चरम सीमा पर थी। शाम होते ही बेटियां घर से बाहर निकलने से हिचकती थीं। आज प्रदेश की हर महिला सुरक्षित है, वह शाम को भी भयमुक्त होकर निकलती हैं।
कहा कि यह पूर्व मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र का गांव है। इनके नेतृत्व में प्रदेश में चहुंओर विकास हुआ। यह अपने गांव से मजबूती से जुड़े रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत दुनिया में अपना असल मुकाम स्थापित कर रहा है। उनके नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष, विज्ञान, अर्थव्यवस्था आदि क्षेत्रों में विकास कर रहा है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश राज्य नम्बर एक पर है। स्कूल, हाॅस्पिटल और कानून व्यवस्था में नंबर एक है। जबकि पहले यह बीमारु राज्य हुआ करता था। भारत में मोबाइल की जितनी सप्लाई होती है, उसका 65 प्रतिशत हिसा उत्तर प्रदेश का नोएडा सिटी उत्पादन करता है। आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर व कानून व्यवस्था में नम्बर एक पर है। भारत के किसी भी समुदाय के 70 साल तक के सभी लोगों को पांच लाख का निःशुल्क इलाज देने का संकल्प है।
इसी क्रम में पूर्व मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि डुमरी मर्यादपुर में अब उच्च शिक्षा के साथ-साथ वकालत की भी डिग्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 100 बेड का हाॅस्पिटल खुल जाने से इलाज सुलभ हो जाएगा।
कालेज के प्रबंधक राष्ट्रकुंवर सिंह, प्रवीण कुंवर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के निदेशक डाॅ. वाईपी सिंह ने किया। इस दौरान मंच पर भाजपा पदाधिकारी सहजानंद राय, बजरंगी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, मधुबन विधायक रामविलास चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
राहुल गांधी को बोले कि वह डिलेर हो गए हैं
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में एक घंटे तक रहे। वह दोपहर दो बजे बलिया के इब्राहिमपट्टी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने 14 मिनट तक संबोधन किया, जिसमें सपा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के विकास की बात कही।
कार्यक्रम के समापन के बाद ब्रजेश पाठक ने मीडिया से रूबरू होते हुए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कब क्या कहेंगे उन्हें खुद आइडिया नहीं है, वह कभी अंदर जाने की सोचते हैं कभी बाहर, कभी अलीगढ़ तो कभी संभल, वह पूरी तरह से डिलेर है। वहीं जिले में कई फर्जी अस्पतालों के संचालन के जवाब पर कहा कि इसकी शिकायत जैसे ही मिलेगी वह संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
घोसी नगर के नदवासराय मोड़ एवं मझवारा मोड़ पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थन से ही प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ रही है। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों और सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की।
स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक मधुबन उमेश चंद पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, नितेश कुमार पांडेय, फिरोज तलवार, अशोक राजभर, सतीश पांडेय, सुभाष चंद, जीवन चतुर्वेदी, राजीव चौबे आदि शामिल रहे।