नगर निगम जालंधर के चुनाव में भाजपा ने अपना विजन क्लीयर करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की भी उपस्थित थे। किसी कारण से पंजाब प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी नहीं पहुंचे।
केडी भंडारी ने 8 साल के कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में हुए घोटाले के बारे में बताया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मोदी सरकार द्वारा दिए गए करीब 1000 करोड़ रुपये कांग्रेस सरकार ने बर्बाद कर दिए। करीब 1000 करोड़ रुपये के गबन की जांच का नाटक भी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार ने किया था। करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले कांग्रेस काल के एमसी और मेयर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जिसके कारण जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। वह केंद्रीय एजेंसी से इसकी जांच करवाएंगे। जालंधर शहर में कांग्रेस के पास 5 किमी की सड़क 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाकर भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़ दिए, जो जांच का विषय है।
भाजपा का मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि भाजपा के इरादे नेक, वादे पक्के इसी नारे को मुख्य रखते हुए भाजपा सभी शहरों में बहुत ही तीव्र गति से विकास के कार्यों को अमलीजामा पहनाएगी। पहले केबल टीवी इंटरनेट केबल की स्थापना के लिए सख्त दिशा निर्देश लागू किए जाएंगे, शहर में सभी सरकारी पोलो पर लटक रही असुरक्षित केबल हटा दिए जाएंगे और भूमिगत केबल लगाए जाएंगे। सुरक्षित माहौल बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
खतरनाक प्लास्टिक स्पीड ब्रेकरों को हटाने का काम किया जाएगा और सड़क सुरक्षा और यातायात में सुधार भी सुनिश्चित किया जाएगा। हम ट्रैफिक की सभी समस्याओं के लिए एक मास्टर प्लान लेकर आएंगे। बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जैसे डेंगू, टाइफाइड, चिकनगुनिया और मलेरिया खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए हर क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा। पानी की समुचित निकासी के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जलभराव की समस्या से बचने के लिए जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाएगा किशनपुरा, सेंट्रल टाउन, पुरानी रेलवे रोड, 120 फुट रोड, बस्ती दानिशमंदा, किशनपुरा, फगवाड़ा गेट, बस्ती बावा खेल और कपूरथला चौक के लिए बारिश के पानी और सीवरेज के पानी की समस्या का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा। वर्षा जल संचयन के लिए भी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अमृत योजना के तहत “ड्रिंक फ्रॉम टैप” कार्यक्रम शुरू करके सातों दिन 24 घंटे निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। शहर में 50,000 से अधिक नए पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण की सुरक्षा और कूड़े के ढेरों को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाकर कचरे को कम करने के लिए ठोस उपाय किए जाएंगे। जालंधर में लावारिस पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।