दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें: 10 दिन के लिए सेवाएं रहेंगी प्रभावित

जहांगीरपुरी और समयपुर बादली के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बुधवार से दस दिन तक प्रभावित रहेंगी। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर दी है। इसमें कहा गया है कि जहांगीरपुरी से समयपुर बादली के बीच मेट्रो सेवाएं मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि से 28-29 दिसंबर की मध्यरात्रि तक प्रभावित रहेंगी। राजस्व सेवा समाप्त होने तक रात 10.45 बजे के बाद और राजस्व सेवा शुरू होने से सुबह 7.02 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि केशवपुरम से रिठाला की ओर रेड लाइन पर ट्रेन सेवाएं मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात से 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक रात 11:30 बजे के बाद उपलब्ध नहीं होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here