पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने भी जोर लगाया है। हालांकि पटियाला, जालंधर के अब तक के आए नतीजों में आम आदमी पार्टी का जलवा रहा है। आप पार्टी को ही सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं।
जालंधर में 71 वार्डों के नतीजे घोषित
आप: 38
कांग्रेस: 17
भाजपा: 13
बसपा: 1
निर्दलीय: 2
14 वार्डों के नतीजे अभी भी प्रतीक्षित हैं