मुरादाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो शातिर बदमाश

मुकदमों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ पव्वा और उसके साथी सद्दाम को मझोला पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। दोनों बदमाशों से मुठभेड़ हर्बल पार्क खदाना रोड पर हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि नीरज उर्फ पव्वा शातिर अपराधी है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। हर्बल पार्क के पास मुठभेड़ के बाद नीरज और उसके साथी सद्दाम को गिरफ्तार किया गया है। 

मंडी समिति में गो तस्कर को लोगों ने पीटा

मुरादाबाद जिले में मझोला के मंडी समिति में सोमवार की सुबह लोगों ने गोवंश के साथ तस्कर को दौड़ा लिया। असालतपुरा का रहने वाला शाहेदीन कुरेशी मंडी समिति में गोवंश काट रहा था। इस दौरान लोगों को खबर हुई तो मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर तस्कर भागने लगा। लोगों ने उसे दबोच लिया। तस्कर की पिटाई करके अधमरा कर दिया। हंगामे की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here