मुजफ्फरनगर: भाजपा ने 29 में से घोषित किए 21 मंडल अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। भाजपा ने जिले के 29 में से 21 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। आठ मंडलों पर फिलहाल पुराने मंडल अध्यक्ष ही कार्य करते रहेंगे। उधर, बुधवार से जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि के 42 मतदाता जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि बुढ़ाना मंडल पर मनोज उर्फ मोनू कुरथल, शाहपुर में डॉ. मुनीश त्यागी, सिसौली में सहदेव चौधरी, फुगाना में तेलूराम कश्यप को मनोनीत किया गया।

बघरा में रोबिन कश्यप, वहलना में वीरेंद्र सैनी, हरसौली में प्रशांत कुमार, बिरालसी में प्रवीण राणा, रोहाना में बबली राणा, सरवट में संदीप शर्मा, केशव में नंद किशोर पाल, हनुमत में दीपक मित्तल, कूकड़ा में अमित शास्त्री,खतौली में प्रवीण ठकराल, जानसठ में रोहित खत्री, तिसंग में अरुण सिंह गुर्जर, मीरापुर में सचिन ठाकुर, बेहड़ा सादात में सुबोध सैनी, भोपा में संजय कोरी, शुकतीर्थ में अरुण पाल, संभलहेड़ा में अनुराज चौधरी को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

– आज से जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया
जिला चुनाव अधिकारी पूरण सिंह लोधी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बुधवार को जिला चुनाव समन्वय समिति की बैठक होगी। नौ जनवरी को सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया होगी।

– इन्हें बनाया गया जिला प्रतिनिधि
मंडल अध्यक्ष के साथ जिला प्रतिनिधि भी घोषित किए गए राम नरेश कुमार, नीतू सैनी, धन कुमार सैनी, चंद्रशेखर सिंह, जितेंद्र मलिक, जितेंद्र कश्यप, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, अशोक धीमान, पंकज, कपिल त्यागी, अखिलेश शर्मा, पूजा सैनी, आदेश मोखला, रामनिवास प्रजापति, राहुल चौहान, अभिषेक गर्ग, अमित बेनीवाल, अजित नायक, धर्मेंद्र शर्मा और अमरजीत गुर्जर को प्रतिनिधि बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here