मुजफ्फरनगर: 24.52 करोड़ से होगा छह मुख्य मार्गों का निर्माण

मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयास से जनपद को करीब 24.52 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उक्त धनराशि से छह मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शासन स्तर से निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रथम किश्त के रूप में करीब 4.81 करोड की धनराशि मिली है। जनपद के छह मुख्य मार्गों के निर्माण कार्य के लिए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा मुख्यमंत्री व तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर प्रस्ताव रखा था। जिस पर स्वीकृति की मोहर लग गई है। मंसूरपुर रेलवे फीडर मार्ग पर सीसी से चौडीकरण व सुदढीकरण का कार्य करीब 234.87 लाख की लागत से कराया जाएगा। जिसके सापेक्ष करीब 45.93 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। वहलना से डीएन रोड होते हुए मुजफ्फरनगर शामली बाईपास को जोडने वाले मार्ग पर सीसी एवं नाला निर्माण कार्य करीब 180.32 लाख से कराया जाएगा। जिसके सापेक्ष करीब 35.2 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। सरवट फाटक से नसीरपुर होते हुए रथेडी तक मार्ग का चौडीकरण व सुद्ढीकरण का कार्य करीब 246.27 लाख से होगा। जिसके सापेक्ष 48.13 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। डीएन रोड रूडकी चुंगी से गांधी कालोनी फाटक तक मार्ग का चौडीकरण व सुद्ढीकरण का कार्य 222.47 लाख से होगा। जिसके सापेक्ष करीब 43.43 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। वहीं भोपा रोड से गांधी कालोनी मार्ग का चौडीकरण व सुद्ढीकरण कार्य करीब 649.57 लाख से कराया जाएगा। जिसके सापेक्ष करीब 128.64 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। राज्य सड़क निधि के तहत दधेडू मोती झील मार्ग को दो लेन विद पेप्ड शोल्डर में चौडीकरण व सुद्ढीकरण का कार्य करीब 918.50 लाख से होगा। जिसके सापेक्ष करीब 179.84 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here