आज कांग्रेस के नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी

करीब पांच दशक पुराने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का पता अब बदल कर 9ए कोटला रोड हो जाएगा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगी। पार्टी का नया मुख्यालय छह मंजिला है, जिसे इंदिरा गांधी भवन के नाम से पुकारा जाएगा।

पार्टी मौजूदा 24 अकबर रोड कार्यालय को यथावत रखेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इसे पार्टी अपने विशिष्ट कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने दिसंबर, 2009 में नए भवन की आधारशिला रखी थी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के लिए खास है 24 अकबर रोड
24 अकबर रोड कांग्रेस का दफ्तर 1978 में उस वक्त बना, जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा का चुनाव हार गई थी और तमाम नेता पार्टी छोड़कर जा रहे थे। ऐसे समय में 1980 के चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सत्ता में फिर वापसी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here