हथियार रिकवरी के लिए गई पुलिस पर आरोपी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

मोगा के गांव चूड़चक में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। मोगा पुलिस ने बुधवार को मोगा से एक ए कैटेगरी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। उसके पास एक 32 बोर पिस्टल, बीएमडब्ल्यू कार और 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

गैंगस्टर गुरदीप सिंह माना के ऊपर 42 मामले दर्ज हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर हथियार रिकवरी करने गई थी। इसी दाैरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर जख्मी हो गया। उसे मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here