पुलिस और किसानों में झड़प के बीच रोहतक में उतरा CM का हेलिकॉप्टर; लाठीचार्ज हुआ तो किसानों ने बरसाए पत्थर

कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा में भाजपा का विरोध लगातार जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं में शामिल होने रोहतक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से रोहतक आ रहे हैं। किसान सीएम के आगमन का विरोध कर रहे हैं। किसान मस्तनाथ विश्वविद्यालय में बनाए गए हेलीपैड की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। किसानों के पथराव में पुलिस कर्मी घायल हो गया है। वहीं भड़के किसानों ने बैरिकेड उखाड़ दिए। आईजी संदीप खिरवार मौके पर पहुंच चुके हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की जगह डेढ़ घंटे में दो बार बदली गई। सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने बाबा मस्तनाथ मठ परिसर में की। यहां बोहर के किसानों के हंगामे के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह बदल कर पुलिस लाइन परिसर कर दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा सांसद के पिता की शोक सभा में शिरकत की और कार्यकर्ताओं से मिले। वहीं सीएम के विरोध में किसान बोहर गांव के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि शोक सभा स्थल और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच कई किलोमीटर की दूरी है। विरोध कर रहे किसानों ने गिरफ्तारियां भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here