कुलगाम में सुरक्षाबलों ने नाकाम की आतंकी साजिश, आइईडी मिलने से मंचा हड़कंप

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कैमोह गांव के रेशीपोरा इलाके में भारतीय सेना ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए उसे निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा बलों और पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दी है, और आइईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय करने के बाद यातायात को दोनों दिशाओं से निलंबित कर दिया गया है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1901584570895745516

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से अब तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल किया जाएगा। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here