अनिल महतो की अंतिम यात्रा में पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

भाजपा नेता टाइगर अनिल महतो की हत्या पर राजनीतिक पारा चढ़ चुका है। तमाम बयानबाजी के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वर्गीय अनिल महतो के अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने अनिल महतो को नमन करते हुए अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टाइगर अनिल कुमार के हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। उनके हत्या के विरोध में पिछले दिनों रांची बंद बुलाया गया। वहीं, उनके अंतिम संस्कार में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अनिल महतो के पैतृक गांव गागी पहुंचे। उन्होंने अंतिम संस्कार में पहुंचकर अनिल महतो को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

‘अपराधियों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त’
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अनिल महतो की हत्या को पुलिस की नाकामी करार दिया है। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी रांची शासन-प्रशासन का गढ़ है।वर्तमान में विधानसभा सत्र भी चल रही है। इस बीच रांची के कांके चौक में दिनदहाड़े एक युवा समाजसेवी सह जन नेता की हत्या कर दी जाती है। यह घटना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। सरकार को सुचारु रूप से चलाने के लिए इकबाल होना चाहिए, यह सरकार निरंकुश सरकार साबित हो चुकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here