लखनऊ में चांद कमेटियों ने चांद देखने का दावा किया है। जिसके आधार पर कल ईद का त्योहार मनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। लखनऊ में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चांद दिखने की तस्दीक की।
ऐशबाग ईदगाह में महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज
ईद उल फित्र की नमाज बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।
यहां पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
मस्जिद — समय
ऐशबाग ईदगाह — 10 बजे सुबह
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा — सुबह 11 बजे
टीले वाली मस्जिद — सुबह 9 बजे
ईदगाह खदरा — सुबह 9:30 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर — सुबह 8:30 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर — सुबह 8:30 बजे
ईदगाह राजाजीपुरम — सुबह 7:45 और 8:45 बजे
ईदगाह चिनहट — सुबह 7:30 और 8:30 बजे
शाही ईदगाह नादान महल रोड— सुबह 11 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा — सुबह 8:30 बजे
मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर डालीगंज — सुबह 6:30 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज — सुबह 9 बजे