ट्रंप टैरिफ का असर: वॉल स्ट्रीट गिरा, एशियाई बाजारों में भी हलचल

एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के नवीनतम सेट से बाजार में नकरात्मक रुख देखने को मिला। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी आयात पर 104 फीसदी का भारी शुल्क लगाने का एलान किया है। जापान के निक्केई 225 सूचकांक में शुरुआत में लगभग 4 फीसदी की गिरावट आई। ऐसे ही दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी गिरावट देखी गई। 

अमेरिकी बाजार की भी फूली सांस
इससे पहले अमेरिका में मंगलवार को एसएंडपी 500 में 4.1% की शुरुआती बढ़त खत्म होने के बाद 1.6% की गिरावट आई। इससे यह फरवरी में बनाए गए अपने रिकॉर्ड से लगभग 19% नीचे आ गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में भी 0.8% की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 2.1% की गिरावट देखी गई। राष्ट्रपति ट्रंप अपने व्यापार युद्ध के साथ क्या करेंगे? इस बारे में अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। 

टोक्यो में निक्केई 225 में 3.9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट
बढ़े हुए टैरिफ मध्यरात्रि से लागू होने हैं। ऐसे में एशिया में गिरावट के बाद वैश्विक स्तर पर शेयरों में तेजी आई, टोक्यो में सूचकांक 6 प्रतिशत, पेरिस में 2.5 प्रतिशत और शंघाई में 1.6 प्रतिशत ऊपर चढ़े। टोक्यो में निक्केई 225 में 3.9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और फिर यह स्थिर हो गया। बाजार खुलने के लगभग एक घंटे बाद यह 3.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,847.40 पर आ गया।

दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का हाल
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत गिरकर 2,315.27 पर आ गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया में एसएंडपी/एएसएक्स 200 दो फीसदी गिरकर 7,359.30 पर आ गया। न्यूजीलैंड में भी शेयरों में गिरावट आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here