तीसरी बार वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से मिली खास सीख

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन का रुख किया। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। मंगलवार सुबह दोनों ने केली कुंज आश्रम पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट और अनुष्का ने संत से करीब 15 मिनट तक एकांत में वार्तालाप किया। दोनों ने आश्रम में करीब 2 घंटे 20 मिनट बिताए।

प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेकर दिल्ली रवाना

विराट और अनुष्का सुबह 7:20 बजे इनोवा कार से वृंदावन पहुंचे और मुलाकात के बाद 9:40 बजे आश्रम से रवाना हुए। इस बीच दोनों कार में मास्क लगाए नजर आए। आश्रम से जाने के लगभग आधे घंटे बाद विराट-अनुष्का दोबारा लौटे और वहां के कामकाज को देखा। इसके बाद प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेकर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। विराट का यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।

तीसरी बार वृंदावन यात्रा

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे। इससे पहले विराट कोहली जनवरी 2023 में पहली बार अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम आए थे। दूसरी बार भी इसी साल जनवरी में दर्शन किए थे। विराट और अनुष्का की संत प्रेमानंद महाराज में गहरी आस्था है।

आश्रम की गतिविधियों का लिया जायज

सूत्रों के मुताबिक, विराट कोहली ने संत प्रेमानंद महाराज से लगभग 15 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आश्रम में चल रही विभिन्न गतिविधियों को देखा। विराट और अनुष्का सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे थे और करीब 9:30 बजे कार में वापस लौटे। इस दौरान दोनों ने मास्क पहने रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here