कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक के इडकिडु गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष पद्मनाभ सापल्या ने एक महिला के सामने सार्वजनिक रूप से अपने प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे किए। पीड़ित महिला ने विट्टला पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बीजेपी ने किया निष्कासित
शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद, पुत्तूर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दयानंद शेट्टी उजारेमरू ने आरोपी पद्मनाभ सापल्या की भाजपा की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। साथ ही पंचायत उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्देश भी दिया गया। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
विट्टल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पद्मनाभ सापल्या ने महिला को सड़क विवाद के दौरान अपने निजी अंग दिखाए। महिला ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंपा है।
वीडियो बना रही महिला से बदसलूकी
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने आरोपी का वीडियो बनाना शुरू किया, तो उसने और भी अभद्र व्यवहार किया और अपनी शॉर्ट्स नीचे कर दी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
आरोप के बाद कार्रवाई
घटना के प्रकाश में आने के बाद भाजपा ने आरोपी को तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।