आईआईटी से इंजीनियरिंग, अमेरिका से मास्टर और पीएचडी, जानिए कौन हैं यूपीएससी के नए अध्यक्ष

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। प्रीति सूदन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद खाली था। अजय कुमार, केरल कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2019 से 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया और रक्षा उत्पादन विभाग में भी अहम भूमिका निभाई।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियां
अजय कुमार ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री और मिनेसोटा विश्वविद्यालय से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की। वे डिजिटल इंडिया पहल को लागू करने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

यूपीएससी अध्यक्ष की भूमिका
यूपीएससी, सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन होता है। आयोग में अध्यक्ष समेत अधिकतम 10 सदस्य होते हैं। अध्यक्ष का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु तक होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here