पुतिन ने ट्रंप से फोन पर कहा- यूक्रेन युद्धविराम केवल समझौते के बाद ही संभव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। पुतिन और ट्रंप के बीच हुई दो घंटे से अधिक समय की बातचीत में पुतिन ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच समझौता होता है तो युद्धविराम संभव है और उन्होंने ट्रंप को वार्ता के लिए धन्यवाद भी दिया।

रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन ने इस वार्ता को महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया। साथ ही, उन्होंने अमेरिका की भूमिका को सराहा, जिसने रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत को फिर से शुरू करने में मदद की।

युद्धविराम समझौते पर काम करने के लिए तैयार: पुतिन
पुतिन ने कहा कि रूस युद्धविराम सहित समझौतों पर काम करने के लिए तैयार है और शांति की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस, यूक्रेन के साथ युद्धविराम स्थापित करने के लिए समझौते पर काम करने के लिए तत्पर है, और ऐसे समझौतों की आवश्यकता है जिन्हें सभी पक्षों द्वारा स्वीकार किया जा सके।

कॉल के बाद पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने के लिए काम करने के लिए तैयार है और एक “शांतिपूर्ण समझौते” के पक्ष में है। उन्होंने ट्रंप से हुई बातचीत को “स्पष्ट और सार्थक” बताया। पुतिन से बातचीत से पहले, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि यदि ट्रंप को लगता है कि पुतिन गंभीर नहीं हैं, तो वह युद्ध को समाप्त करने की कोशिश से पीछे हट सकते हैं।

पुतिन से बातचीत के बाद जेलेंस्की से चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, पुतिन से बात करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी चर्चा की थी। पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने एक बार फिर से जेलेंस्की से बात की और साथ ही नाटो सदस्य देशों से भी बातचीत करने की योजना बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here