बुढ़ाना में नाबालिग मौसी-भांजी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर जिले की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र से एक युवक नाबालिग मौसी-भांजी को डरा धमकाकर लोई के जंगल में ले गया। जहां युवक और उसके दोस्त ने दोनों नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म किया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुढ़ाना कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि वह किराये के मकान पर रहता है। 7 जून को शाम 5 बजे उसकी 13 वर्षीय पुत्री व 12 वर्षीय धेवती पड़ोस में जा रही थी। तभी वहां आकर अबरार ने दोनों लड़कियों पर दबाव बनाकर साथ चलने को कहा। उसकी पुत्री अबरार को पहले से जानती थी व फोन से भी बात करती थी।

दोनों लड़कियों ने साथ जाने के लिए मना किया तो अबरार ने उसे धमकी दी, तेरी गंदी वीडियो वायरल कर दूंगा। अबरार लड़कियों पर दबाव बनाकर तथा बहला फुसला कर उन्हें अपने साथ फुगाना थाना क्षेत्र के गांव लोई के जंगल में ले गया और वहां अपने दोस्त इमरान को भी बुला लिया। इसके बाद अबरार ने उनकी बेटी के साथ तथा उसके दोस्त इमरान ने उनकी धेवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद इमरान वहां से चला गया। अबरार अपनी मोटरसाईकिल पर दोनों लड़कियों को बैठाकर डराते व धमकाते हुए घर के पास छोड़कर चला गया।

दोनों लड़कियां सहमी हुई घर आयी और जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों लड़कियों का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके मकानों पर दबिश दी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here