राष्ट्रपति पद की गरिमा का अपमान? भाजपा ने खरगे के बयान को बताया आपत्तिजनक

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को कहा कि खरगे की भाषा न केवल राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि इससे कांग्रेस की आदिवासी विरोधी सोच भी उजागर होती है।

भाटिया ने कहा, “खरगे जी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। अब वे राष्ट्रपति मुर्मू जी के लिए असम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें ‘मुर्मा जी’ कहकर संबोधित किया और अंत में भूमाफिया तक बता दिया।”

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व, विशेष रूप से गांधी परिवार, देश को भ्रमित करने और जनजातीय समुदाय का अपमान करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “पूरा देश जानता है कि अगर किसी पर भूमाफिया होने का आरोप लगना चाहिए, तो वह कथित गांधी परिवार है, जिन्होंने वर्षों तक सत्ता में रहते हुए देश की संपत्तियों का दुरुपयोग किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here