बुधवार, 09 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदय हो रहे हैं। चंद्रमा गुरु की राशि धनु में गोचर कर रहा है। इस खगोलीय स्थिति के साथ मालव्य राजयोग और रवियोग का विशेष संयोग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। आइए जानें सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा।
मेष: आज मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी नई नौकरी या पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, पर वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जिम्मेदारियों से लापरवाही न करें।
वृषभ: आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। वरिष्ठों से बातचीत का अवसर मिलेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। किसी दूर के परिजन से अप्रिय समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन: आज साझेदारी में नया कार्य प्रारंभ हो सकता है। पारिवारिक विवाद समाप्त होने की संभावना है। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से मेल-जोल बढ़ेगा। अजनबियों से गोपनीय जानकारी साझा न करें।
कर्क: सेहत पर विशेष ध्यान दें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए शुभ समाचार की संभावना है। नया वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक सलाह के लिए पिता से मार्गदर्शन मिल सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।
सिंह: वाणी में सौम्यता बनाए रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। माता से किसी विषय पर मतभेद संभव है।
कन्या: धन संबंधी मामलों में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है। व्यवसाय में तकनीकी सुधार होंगे। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध सशक्त होंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
तुला: सौभाग्य और शुभ साधनों में वृद्धि होगी। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे कार्यों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा। पारिवारिक समारोह की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर गोपनीयता बनाए रखें।
वृश्चिक: नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। संपत्ति विवादों में पक्ष में निर्णय संभव है। खुद निर्णय लें, दूसरों की बातों में न आएं। संतान की पढ़ाई को लेकर यात्रा हो सकती है।
धनु: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। घर में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह उपयोगी रहेगी।
मकर: अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। मधुर वाणी से मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ: धन संबंधी मामलों में सावधानी आवश्यक है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। किसी अजनबी पर विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसायिक यात्रा संभव है। वित्तीय मामलों में सलाह सोच-समझकर लें।
मीन: विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्यों में मन लगेगा और योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल पर मनपसंद काम मिल सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। पारिवारिक कार्य पूर्ण होंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा और भाग्य साथ देगा।