सिट्रोन की एसयूवी पर 2.8 लाख तक की छूट, टाटा Curvv को दे रही टक्कर

हर माह की तरह इस जुलाई में भी वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर्स लेकर आई हैं। इसी कड़ी में Citroen India ने भारत में अपने चौथे साल के जश्न के मौके पर अपनी कारों पर खास छूट और लाभों की घोषणा की है। कंपनी की लोकप्रिय मॉडल्स जैसे C3, eC3, Basalt और Aircross पर इस महीने आकर्षक डील्स मिल रही हैं।

Citroen C3:
इस हैचबैक पर कंपनी ने ₹1.10 लाख तक के लाभ देने की घोषणा की है। यह ऑफर विशेष रूप से 2025 शाइन वेरिएंट पर उपलब्ध है, जिसमें कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। C3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.23 लाख से शुरू होकर ₹10.21 लाख तक जाती है।

Citroen eC3:
कंपनी की इलेक्ट्रिक हैचबैक eC3 पर भी छूट मिल रही है। 2023 मॉडल्स पर ₹40,000 तक की बचत की जा सकती है। वहीं 2025 वर्जन पर एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है। इसकी कीमत ₹12.90 लाख से ₹13.41 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Citroen Basalt:
Citroen की पहली कूपे SUV Basalt पर इस महीने कंपनी ने बड़ा ऑफर दिया है। 2024 के Max AT वेरिएंट पर ₹2.80 लाख तक की छूट दी जा रही है। इस मॉडल की कीमत ₹8.32 लाख से ₹14.10 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

Citroen Aircross:
SUV सेगमेंट की इस गाड़ी पर भी जबरदस्त छूट का लाभ उठाया जा सकता है। 2023 मॉडल्स पर ₹65,000 तक की बचत की जा सकती है। वहीं 2025 के Max वेरिएंट पर कैश, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। इसकी कीमत ₹8.62 लाख से ₹14.60 लाख (एक्स-शोरूम) तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here