सपा को शिक्षा पर बोलने का हक नहीं: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने सत्ता में आते ही नकल विरोधी अध्यादेश को खत्म कर दिया, उसे शिक्षा पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। रविवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। जब राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे, तब नकल अध्यादेश लागू कर शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाया गया। लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही उस अध्यादेश को निरस्त कर दिया गया, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपराध और माफिया को संरक्षण देने में तो गंभीर रहती है, लेकिन शिक्षा के प्रति उसकी कोई गंभीरता नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के मर्जर का मामला फिलहाल उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

चुनावी जीत से उत्साहित भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारी में

ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में तीन में भाजपा की जीत हुई है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी भाजपा सरकार बनने की दिशा में अग्रसर है। आने वाले सभी चुनावों में भाजपा विजयी होगी और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनावों की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here