18/07/2025: आज का राशिफल

आज शुक्रवार, 18 जुलाई को चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा है। इस दिन ‘शुक्ल’ और ‘ब्रह्रा’ नामक शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिनका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर खास रूप से दिखाई दे सकता है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मेष, वृषभ, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा यह दिन।

राशिफल (Daily Horoscope) ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर दैनिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी करता है। इसमें नौकरी, व्यवसाय, वित्त, पारिवारिक जीवन, सेहत और सामाजिक गतिविधियों से संबंधित संकेत मिलते हैं, जिससे आप अपनी दिनचर्या को बेहतर ढंग से प्लान कर सकते हैं।

राशियों के अनुसार दिन का हाल

मेष (Aries)
आज करियर में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। संतान को दी गई जिम्मेदारी वे निभा सकते हैं। रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन संबंधी कोई निर्णय ले सकते हैं। निवेश करते समय सतर्क रहें।

वृषभ (Taurus)
सोच-समझकर निवेश करना लाभकारी रहेगा। किसी मित्र के साथ आउटिंग हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई पुरानी बात उजागर हो सकती है, जिसे समझदारी से संभालना जरूरी होगा।

मिथुन (Gemini)
दिन भर व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से काम करना होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव है। संतान की शिक्षा को लेकर विचारशील रहेंगे। करियर में बदलाव की संभावना है।

कर्क (Cancer)
आज निर्णय लेते समय नियम-कायदों का पालन करें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी या प्रेमी से मन की बात साझा कर सकते हैं। जल्दबाजी से बचें।

सिंह (Leo)
जोखिम भरे निर्णयों से बचें। घरेलू जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। किसी यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। कोई पुराना अनुभव आज सीख देगा।

कन्या (Virgo)
लाभदायक दिन रहेगा। धार्मिक या पारिवारिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।

तुला (Libra)
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा, लेकिन थकान भी महसूस हो सकती है। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक (Scorpio)
जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। शॉपिंग या आउटिंग का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है। किसी रिश्तेदार से अप्रिय खबर मिल सकती है।

धनु (Sagittarius)
भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटपट संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेन-देन से जुड़ा मामला हल हो सकता है।

मकर (Capricorn)
तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रगति के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मुद्दे को लेकर चिंता बनी रह सकती है। घर में धार्मिक माहौल रहेगा।

कुंभ (Aquarius)
मिश्रित फल मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक संबंधों में सुधार की कोशिश करें। एक साथ कई कामों का दबाव बढ़ सकता है। विदेश शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

मीन (Pisces)
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। सलाह और विचारों की सराहना होगी। धार्मिक सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। घर में उत्सव का माहौल बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here