श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा, जलाभिषेक और परिक्रमा यात्राओं के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था 20 जुलाई की शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
नो-एंट्री वाले प्रमुख मार्ग:
श्रीराज राजेश्वर महादेव मंदिर से लेकर राजपुर चुंगी, फूल सैय्यद चौराहा, सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहा, बालूगंज पुलिस चौकी, छीपीटोला, एसबीआई तिराहा, श्री रावली महादेव मंदिर, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट तिराहा, रूई की मंडी, भोगीपुरा, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, शंकरगढ़, रामनगर, मारुति स्टेट, बोदला, सिकंदरा तिराहा, श्री कैलाश महादेव मंदिर, खंदारी, भगवान टाकीज, सुल्तानगंज की पुलिया, बल्केश्वर महादेव मंदिर, बेलनगंज, हाथीघाट, विक्टोरिया पार्क, पुरानी मंडी से ताजव्यू तक, गोबर चौकी और अन्य प्रमुख रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
बाहरी डायवर्जन प्लान:
दिल्ली, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, जयपुर और ग्वालियर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों जैसे यमुना एक्सप्रेसवे, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर चौराहा और दक्षिणी बाईपास के जरिए डायवर्ट किया जाएगा। एनएच-19 के कुछ हिस्सों पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
आंतरिक डायवर्जन:
शहर के भीतर वाटर वर्क्स चौराहा, बल्केश्वर मंदिर, जीवनी मंडी, सुल्तानगंज पुलिया, पालीवाल पार्क, अंबेडकर पुल, विक्टोरिया पार्क, पुरानी मंडी, भगवान टॉकीज, मारुति स्टेट, कैलाश मोड़, और रावली, खंदारी, सिकंदरा जैसे कई क्षेत्रों में दोपहिया, चारपहिया व भारी वाहनों की आवाजाही को सीमित या प्रतिबंधित किया गया है। मंदिरों के आसपास के मार्गों पर भी विशेष रूप से वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।