उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए 66 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इन तबादलों में सबसे अधिक संख्या उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) की है। बदलाव मुख्यतः नगरीय निकायों, राजस्व विभाग और चकबंदी से जुड़े पदों पर किए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिले नए दायित्व
तबादलों की सूची में श्रद्धा पाण्डेय को नगर निगम आगरा में सहायक नगर आयुक्त के पद पर भेजा गया है; वे फिलहाल आगरा की एसडीएम थीं। प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात से स्थानांतरित कर श्रावस्ती का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से वाराणसी भेजते हुए नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।


रवि कुमार सिंह को लखनऊ स्थित यूपीडा में एसडीएम नियुक्त किया गया है। इनके अलावा विकास सिंह, विराग करवरिया, बृज मोहन शुक्ला और प्राची त्रिपाठी को लखनऊ नगर निगम तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है।
राजधानी लखनऊ और अयोध्या में भी प्रमुख बदलाव
- लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा और पूर्णिमा सिंह को अयोध्या में एसडीएम के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
- रामेश्वर प्रसाद को लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है।
- सत्यपाल सिंह को स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ में सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है।
- अजय कुमार को चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी, लखनऊ बनाया गया है।
- शशि कुमार को राहत आयुक्त कार्यालय, लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी के पद पर भेजा गया है।
- विराग करवरिया को एसडीएम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, और प्राची त्रिपाठी को राजस्व परिषद लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।
- ज्ञान प्रताप सिंह को अयोध्या, जबकि मोनालिसा जौहरी को बहराइच में एसडीएम पद की जिम्मेदारी दी गई है।