वेस्ट यूपी में बारिश से गर्मी से राहत, तापमान गिरा; दो दिन तक मौसम रहेगा सुहावना

भीषण गर्मी से परेशान मेरठवासियों के लिए गुरुवार की सुबह सुकून भरी साबित हुई। तड़के हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हुआ, जिससे आसमान में बादल छा गए और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम में ठंडक घुल गई, वहीं बागपत, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों में भी बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

भारतीय कृषि परिणाम एवं संविधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एम. समीम के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। ठंडी हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते शहर में मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार जुलाई में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे खेतों की फसलों को भी अच्छा लाभ मिल रहा है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को भी सुबह के समय हल्की बारिश हुई थी, जो दिनभर रुक-रुक कर चलती रही। वहीं, शाम के समय कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई।

मेरठ का आज का मौसम विवरण

  • वर्तमान तापमान: 28.9°C
  • न्यूनतम तापमान: 26.1°C
  • अधिकतम तापमान: 30.5°C
  • सूर्योदय: सुबह 5:94 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 7:12 बजे
  • हवा की रफ्तार: 18.5 किमी प्रति घंटा
  • आर्द्रता: 84%
  • वर्षा की संभावना: 49%
  • चंद्रोदय: पूर्वाह्न 11:37 बजे
  • चंद्रास्त: रात्रि 10:53 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here